Monday, Sep 7 2026 | Time 15:26 Hrs(IST)
world


ईरानी सुरक्षा परिषद ने अमेरिका के ईरानी शांति योजना स्वीकार करने को युद्ध में जीत बताया

ईरानी सुरक्षा परिषद ने अमेरिका के ईरानी शांति योजना स्वीकार करने को युद्ध में जीत बताया

तेहरान, 08 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि वाशिंगटनद्वारा ईरान की 10-सूत्रीय शांति योजना को स्वीकार करने के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध में अपनी जीत की घोषणा की है।


ईरानी राज्य प्रसारक आईआरआईबी ने परिषद के हवाले से कहा, "ईरान ने एक महान विजय प्राप्त की है और अमेरिका को 10-सूत्रीय योजना स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया है।"

 

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी नेता ने उल्लेख किया कि ईरान भी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा की गारंटी देने पर सहमत हो गया है जबकि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण ईरान के पास छोड़ने पर भी सहमत हो गया है।

 

बयान में आगे कहा गया है, "अमेरिका ईरान के विरुद्ध अनाक्रमण के सिद्धांत को मान्यता देता है, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के निरंतर नियंत्रण, ईरान के निरंतर यूरेनियम संवर्धन, सभी प्राथमिक और माध्यमिक प्रतिबंधों को हटाने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों की समाप्ति को स्वीकार करता है तथा ईरान को क्षतिपूर्ति के भुगतान के साथ-साथ पश्चिम एशिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति के लिए सहमत है।"

 

मनोज.अभय
वार्ता

More News

रूस-यूक्रेन वार्ता को इस्तांबुल में फिर से शुरू कराने की कोशिश : तुर्की

07 Sep 2026 | 1:05 PM

अंकारा, 07 सितंबर (स्पूतनिक/वार्ता) तुर्की को उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन वार्ता प्रक्रिया को फिर से इस्तांबुल लाया जा सकता है और उसका मानना है कि पश्चिमी देशों को इस पहल का समर्थन करना चाहिए। यह जानकारी तुर्की सरकार के सूत्र ने स्पुतनिक को दी।.

see more..

तुर्की रूस-यूक्रेन बातचीत इस्तांबुल में शुरू करने की कर रहा है कोशिश

07 Sep 2026 | 12:31 PM

Turkey seeks to resume Russia-Ukraine negotiations in Istanbul
Moscow, Sept 7 (Sputnik/UNI) Turkey hopes to return the Russia-Ukraine negotiation process to Istanbul and believes Western countries should support this initiative, a source in the Turkish government told Sputnik.

see more..

जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी एएफडी ने लगभग 44 प्रतिशत वोटों के साथ सैक्सनी-एनहाल्ट चुनाव जीता

07 Sep 2026 | 11:58 AM

बर्लिन, 07 सितंबर (स्पूतनिक) जर्मनी की धुर-दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) ने सैक्सनी-अनहाल्ट राज्य के चुनाव में 43.8 प्रतिशत मत प्राप्त कर एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है और यह इस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। .

see more..

उत्तर कोरिया ने समुद्री इलाकों में सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार तैनात करने की घोषणा की

07 Sep 2026 | 9:38 AM

सोल, 07 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कहा कि प्योंगयांग अपनी सैन्य ताकत को और बढ़ाने के साथ-साथ अहम समुद्री इलाकों में सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार तैनात करने की योजना बना रहा है।कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, श्री किम ने कहा, "हम सबसे महत्वपूर्ण समुद्री इलाकों में अपनी सबसे ताकतवर रणनीतिक हथियार तैनात करेंगे और देश की समुद्री संप्रभुता, पूर्वोत्तर एशिया में सुरक्षा हालात और वैश्विक शांति की रक्षा के लिए एक सिद्धांत-आधारित एवं ज़िम्मेदार तैयारी का प्रदर्शन करेंगे।".

see more..