Wednesday, May 13 2026 | Time 17:52 Hrs(IST)
world


ईरान के साथ वार्ता में प्रगति देखते हुए ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति देखते हुए ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका

वाशिंगटन, 06 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।

 

अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने यह भी घोषणा किया कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रोजेक्ट फ्रीडम को स्थगित करने का निर्णय लिया है ताकि यह आकलन किया जा सके कि शांति समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं।


राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध, ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान मिली जबरदस्त सैन्य सफलता और इसके अलावा, ईरान के प्रतिनिधियों के साथ पूर्ण एवं अंतिम समझौते की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति के आधार पर, हमने पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है कि नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम (होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही) को थोड़े समय के लिए रोक दिया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं।"

 

अभय
वार्ता

More News

अमेरिका के हथियारों के जखीरे खाली होने के दावे गलत : हेगसेथ

13 May 2026 | 4:33 PM

वाशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान युद्ध में अमेरिका के हथियारों के ज़ख़ीरे खाली होने की रिपोर्टें और राजनीतिक दावे मूर्खतापूर्ण एवं व्यर्थ रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किये गये हैं। .

see more..

चीन आपसी सम्मान एवं समानता के आधार पर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार: चीनी विदेश मंत्रालय

13 May 2026 | 3:53 PM

बीजिंग, 13 मई (वार्ता) चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजकीय यात्रा से पहले बुधवार को कहा कि वह समानता, आपसी सम्मान और साझा लाभ के आधार पर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने और मतभेदों को दूर करने के लिए तैयार है।.

see more..

रूस के बेलगोरोद में पटरी से उतरी ट्रेन

13 May 2026 | 3:25 PM

मॉस्को, 13 मई (वार्ता) रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में रेल की पटरी में लगभग 6.5 फीट का अंतर आने के कारण एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। .

see more..

अमेरिका ने घातक फेंटानिल की आपूर्ति के लिए भारतीय दवा विक्रेता एवं उसके 13 करीबियों पर वीज़ा प्रतिबंध लगाए

13 May 2026 | 1:24 PM

वॉशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिका ने भारत स्थित ऑनलाइन दवा विक्रेता केएस इंटरनेशनल ट्रेडर्स से जुड़े 13 करीबी व्यावसायिक सहयोगियों पर वीज़ा प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिका ने इस नेटवर्क पर देश में घातक और अवैध फेंटानिल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।.

see more..
ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बताते हुए मानचित्र साझा किया

ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बताते हुए मानचित्र साझा किया

13 May 2026 | 11:41 AM

वॉशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक मानचित्र साझा किया है जिसमें वेनेजुएला को अमेरिका के 51वें राज्य के रूप में दिखाया गया है। श्री ट्रम्प ने मजाक में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की ओर संकेत तब दिया जब उन्होंने मार्च में विश्व बेसबॉल क्लासिक सेमीफाइनल में इटली को हराने पर वेनेजुएला की राष्ट्रीय बेसबॉल टीम को बधाई दी थी। उन्होंने इस जीत का श्रेय वेनेजुएला के अमेरिका के साथ सहयोग को दिया।

see more..