Wednesday, Jun 10 2026 | Time 12:02 Hrs(IST)
world


अमेरिका-ईरान ने नये हमले शुरू किये, युद्धविराम में आ सकता है गतिरोध

अमेरिका-ईरान ने नये हमले शुरू किये, युद्धविराम में आ  सकता है गतिरोध

तेहरान/वॉशिंगटन, 03 जून (वार्ता) हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव शुरू हो गया है।

 

ईरानी की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि केश्म द्वीप पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय, सैन्य एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किये गये। उधर अमेरिका ने कहा है कि उसने कुवैत और बहरीन पर हुए ईरानी मिसाइल एवं ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है।


अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम )ने बताया कि कुवैत पर दागी गई दो ईरानी मिसाइलें रास्ते में ही गिर गईं या टूट गईं, जबकि बहरीन को निशाना बनाने वाली तीन मिसाइलों को अमेरिका और बहरीन के रक्षा बलों ने इंटरसेप्ट (रोक) कर लिया। इसके अतिरिक्त, कुवैत में अमेरिकी बलों को निशाना बनाने वाले छोडे़ गये असंख्य ड्रोन को बिना किसी नुकसान के निष्क्रिय कर दिया गया।

 

इससे पहले अमेरिकी बलों ने ईरान के केश्म द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों और एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन पर भी हवाई हमले किये। सेंटकॉम ने यह भी जानकारी दी कि उसने क्षेत्रीय जलक्षेत्र से वैध रूप से गुजर रहे नागरिक नाविकों की ओर ईरान द्वारा लॉन्च किए गए तीन 'वन-वे अटैक ड्रोन' को हवा में ही मार गिराया।

 

दोनों तरफ से हुई इस भारी गोलाबारी ने ईरान-अमेरिका के बीच लागू युद्धविराम समझौते पर संकट गहरा गया है।

 

सेंटकॉम के अनुसार, यह ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब मंगलवार को अमेरिकी बलों ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य की अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने का प्रयास कर रहे एक खाली टैंकर को रोकने की कार्रवाई की। बोत्सवाना के ध्वज वाले इस 'एम/टी लेक्सी' नामक टैंकर को चालक दल ने 24 घंटे की अवधि में बार-बार दी चेतावनियों को नजरअंदाज करने के बाद निशाना बनाया। जब यह टैंकर कुवैत के पास जलडमरूमध्य के उत्तर में स्थित ईरान के खार्ग द्वीप की ओर बढ़ रहा था, तब अमेरिकी विमान ने इसके इंजन को निष्क्रिय करने के लिए एक हेलफायर मिसाइल दागी।

 

आलम जितेन्द्र
वार्ता

More News
अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने एवं अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान से समझौता अब भी संभव: ट्रंप

अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने एवं अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान से समझौता अब भी संभव: ट्रंप

10 Jun 2026 | 11:39 AM

वॉशिंगटन, 10 जून (स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अपाचे हेलीकॉप्टर को नष्ट करने के जवाब में किये गये अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान के साथ समझौता अब भी संभव है। श्री ट्रंप ने एबीसी न्यूज से कहा, “ मेरा मानना है कि कठोरता से जवाब देना चाहिए। मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी ऐसा ही किया है। हमारे बीच एक बहुत अच्छा समझौता हुआ था और शायद आगे भी होगा।” उन्होंने हेलीकॉप्टर नष्ट करने की घटना के जवाब में अमेरिका के हमलों को बहुत मज़बूत एवं बहुत ज़बरदस्त प्रतिक्रिया करार दिया।

see more..
अमेरिका ने ईरान के वायु रक्षा, रडार प्रणाली पर किया हमला

अमेरिका ने ईरान के वायु रक्षा, रडार प्रणाली पर किया हमला

10 Jun 2026 | 11:35 AM

वॉशिंगटन, 10 जून (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई हमले किए। खबरों के अनुसार, इन हमलों में ईरान के वायु रक्षा एवं रडार प्रणाली को निशाना बनाया गया। सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा, "मंगलवार को अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में, कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर सेंटकॉम की सेनाओं ने शाम पांच बजे (21:00 जीएमटी) से ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमला शुरू किया। यह मिशन ईरान की अनुचित आक्रामकता का एक उचित जवाब है।"

see more..
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरानी सेना ने कई अमेरिकी ठिकानों पर किये हमले

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरानी सेना ने कई अमेरिकी ठिकानों पर किये हमले

10 Jun 2026 | 11:30 AM

तेहरान, 10 जून (स्पूतनिक) अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरानी सेना ने क्षेत्र स्थित कई अमेरिकी ठिकानों पर हमले किये हैं। प्रेस टीवी ने ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के हवाले से बुधवार को रिपोर्ट की है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन में तैनात अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के बलों पर ड्रोन से हमला किया है।

see more..

पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान पर किया हमला, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

10 Jun 2026 | 8:55 AM

मॉस्को, 10 जून (स्पुतनिक/वार्ता) अफगान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान के तीन प्रांतों में हवाई हमले किए, जिनमें 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।.

see more..

ईरानी हमले का जवाब देंगे-राष्ट्रपति ट्रंप

09 Jun 2026 | 11:43 PM

वाशिंगटन 09 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अमेरिकी सेना के एक अत्याधुनिक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है और इस हमले का जवाब देना उसके लिए जरूरी हो गया है। .

see more..