Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:06 Hrs(IST)
world


मध्यस्थों ने अमेरिका और ईरान के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा

मध्यस्थों ने अमेरिका और ईरान के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन 21 जुलाई (वार्ता) कतर, मिस्र, पाकिस्तान और क्षेत्र के अन्य मध्यस्थों ने अमेरिका और ईरान के सामने दस दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है।


एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

 

सोमवार रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है और उसने इज़रायल से ऐसे कदम न उठाने को कहा है जिनसे कूटनीति की गुंजाइश खत्म हो सकती है। हालांकि, साथ ही अमेरिका बातचीत के विफल होने की आशंका को देखते हुए भी तैयारी कर रहा है।

 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसी बीच इज़रायली सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और वह कुछ ही दिनों में युद्ध के बड़े और समन्वित अभियान में बदलने की संभावना के लिए तैयारी कर रही है।

 

रिपोर्ट के अनुसार युद्धविराम के इस नए प्रस्ताव में लड़ाई रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू करने और अमेरिका एवं ईरान के लिए आपसी समझौते को बचाने का मौका देने की बात शामिल है।

 

जांगिड़
वार्ता/स्पुतनिक

More News

सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कर प्राधिकरण पर साइबर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाने में तेजी लाने का दिया आदेश

18 Aug 2026 | 10:47 AM

पेरिस, 18 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने देश के कर प्राधिकरण पर हुए बड़े पैमाने के साइबर हमले के बाद सरकारी सूचना प्रणालियों की सुरक्षा मजबूत करने के उपायों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। .

see more..
अमेरिका ने बातचीत में रुकावट डालने पर ओमान को दी धमकी

अमेरिका ने बातचीत में रुकावट डालने पर ओमान को दी धमकी

18 Aug 2026 | 10:45 AM

वाशिंगटन,18अगस्त(वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी देश ओमान को उनके प्रशासन और ईरान के बीच बातचीत में रुकावट डालने की स्थिति में बम से उड़ाने की धमकी दी है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और ओमान, दोनों ही तेहरान के साथ अलग-अलग बातचीत कर रहे हैं ताकि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सके। यह जलमार्ग वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ज़रूरी है। अमेरिका-ईरान तनाव के दौरान यह रास्ता लगभग छह महीनों से ज़्यादा समय से बंद रहा है।

see more..

ट्रंप ने ईरान से आत्मसमर्पण करने को कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ओमान के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी

17 Aug 2026 | 11:28 PM

वॉशिंगटन, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से आत्मसमर्पण करने काे कहा है। साथ ही दूसरी ओर उन्होंने ओमान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी और दावा किया कि हमास उनकी गाजा शांति योजना के तहत अपने हथियार डाल रहा है। .

see more..

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं : आईसीटी

17 Aug 2026 | 7:28 PM

ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि 2024 में सत्ता से हटाये जाने के बाद से भारत में रह रहीं बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में बंगलादेश के पास कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है।.

see more..

ट्रंप-किम के रिश्तों से उत्तर कोरिया के साथ बातचीत का रास्ता खुलने की उम्मीद: दक्षिण कोरिया

17 Aug 2026 | 7:05 PM

सियोल, 17 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच "मैत्रीपूर्ण संबंध" अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सार्थक बातचीत का रास्ता खोलने तथा कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।.

see more..