Thursday, Jun 11 2026 | Time 03:32 Hrs(IST)
India


राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को जेखिम वाले क्षेत्रों की मोबइल पर मिलेगीअग्रिम सूचना

राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को जेखिम वाले क्षेत्रों की मोबइल पर मिलेगीअग्रिम सूचना

नयी दिल्ली, 02 दिसम्बर (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर दूरसंचार-आधारित सुरक्षा चेतावनी प्रणाली शुरू करने के लिए रिलायंस जियो के साथ समझौता किया है जिसके तहत दुर्घटना संभावित, आवारा पशुओं तथा कोहरा प्रभावित क्षेत्रों और आपातकालीन मोड़ जैसे जोखिम वाले स्थानों के बारे में यात्रियों को मोबाइल पर अग्रिम चेतावनी दी जा सकेगी।


प्राधिकरण का कहना है कि इस पहल से राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को समय पर सूचना मिलने से सड़क सुरक्षा को मज़बूत करना है और इससे चालक सावधान होकर वाहन चलाएगा। इसके तहत राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च-प्राथमिकता वाली कॉल के माध्यम से अलर्ट किया जा सकेगा। इस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से प्राधिकरण के डिजिटल प्लेटफॉर्म, जिसमें 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल एप्लिकेशन और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1033 शामिल हैं, के साथ एकीकृत किया जाएगा। यह स्वचालित प्रणाली राष्ट्रीय राजमार्गों पर या उसके आस-पास सभी जियो मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए काम करेगी।

 

प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि यह पहल यात्रियों को समय पर और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे वे सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके अपना सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग पर तकनीक-सक्षम सड़क सुरक्षा प्रबंधन में एक नया मानक स्थापित करेगी।

 

रिलायंस जियो के अध्यक्ष ज्योतिंद्र ठाकर ने कहा कि यह पहल जियो के दूरसंचार नेटवर्क की पहुंच का उपयोग करके बड़े पैमाने पर समय पर सुरक्षा अलर्ट प्रदान करती है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा अधिक सुरक्षित और अधिक सूचित हो जाती है।

 

अभिनव जितेन्द्र
वार्ता

More News

कांग्रेस ने नाकामी का कलंक हिंदुओं पर लगाया : मोदी

10 Jun 2026 | 10:17 PM

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उस पर नाकामी का कलंक हिंदुओं के माथे मढ़ने का आरोप लगाया। .

see more..

देशभर में स्टेशनों का होगा अग्नि सुरक्षा ऑडिटः रेलवे

10 Jun 2026 | 10:13 PM

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर रेलवे ने देशभर में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। .

see more..

राजग नेताओं ने किया मोदी का अभिनंदन, देश की चहुमुखी प्रगति का किया उल्लेख

10 Jun 2026 | 10:11 PM

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) देश में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लम्बे कार्यकाल का गौरव हासिल करने पर श्री नरेंद्र मोदी का सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के शीर्ष नेताओं , मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को यहां एक विशेष समारोह में अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में देश की चहुमुखी प्रगति का उल्लेख करते हुए एक प्रस्ताव परित किया। .

see more..

पीओके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नहीं थम रहा है विरोध प्रदर्शन, हजारों प्रदर्शनकारियों का रावलकोट की ओर मार्च

10 Jun 2026 | 10:04 PM

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में चल रहे आंदोलन के दौरान मंगलवार को 11 नागरिकों के मारे जाने के बावजूद दूसरे दिन बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर डटे रहे और हजारों प्रदर्शनकारियों का हुजूम रावलकोट की तरफ बढ़ गया।.

see more..

नेहरू देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे : खरगे

10 Jun 2026 | 10:03 PM

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ही देश में सबसे लंबे समय तक और लगातार प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहे हैं।.

see more..