Saturday, Jan 17 2026 | Time 20:53 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


त्रिपुरा कांग्रेस ने बेरोजगारी की स्थिति पर नजर रखने के लिए लाॅन्च किया मोबाइल ऐप

त्रिपुरा कांग्रेस ने बेरोजगारी की स्थिति पर नजर रखने के लिए लाॅन्च किया मोबाइल ऐप

अगरतला 19 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस (टीपीवाईसी) ने सोमवार को राज्य में बेरोजगारी की स्थिति पर नजर रखने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन ‘रोजगार दाे, न्याय ऐप’ लॉन्च किया जिसमें नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण कराएंगे।

टीवाईपीसी के अध्यक्ष राखु दास ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया, “नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश में केवल आठ लाख लोगों को नौकरियां प्रदान की हैं। देश के युवा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की जनविरोधी नीतियों के सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं। मोदी सरकार चुनाव पूर्व प्रतिबद्धताओं के अपने लक्ष्य पूरा करने में विफल रही है। भााजपा प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियों का वादा पूरा करने में विफल रही है।”

श्री दास के मुताबिक कुल आबादी का 65 फीसदी हिस्सा युवा है, जो रोजगार की आकांक्षाओं को देख रही हैं। जब देश के लिए जनसांख्यिकीय लाभांश सकारात्मक होता है तो बेरोजगारी की दर भी भारत में सबसे अधिक दर्ज की जाती है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब बेरोजगारी दर 17 प्रतिशत थी जो अब 25 प्रतिशत के आंकड़े को छू गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी वरिष्ठ भगवा नेता ने बेरोजगारी पर कुछ नहीं कहा और बेरोजगारी का आंकड़ा सरकारी आंकड़ों से भिन्न है।

श्री दास ने कहा कि इस समय टीपीवाईसी ने उन लोगों के लिए एप लॉन्च किया जो बेरोजगारी से जूझ रहे हैं ताकि वे एप्लिकेशन के साथ साइन अप कर सकें और भाजपा के खिलाफ सबसे पुरानी पार्टी के बैनर तले इस देश के युवाओं के लिए आंदोलन को मजबूती प्रदान कर सकें।

संजय, उप्रेती

वार्ता

More News

लोकसभा में अपने पुराने साथी खंडूरी का हाल जानने पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

17 Jan 2026 | 8:08 PM

देहरादून 17 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को अपने उत्तराखंड दौरे पर देहरादून में निवास कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूरी से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।.

see more..

25 महीने में पैसा डबल करने वाली कंपनी के सीईओ पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

17 Jan 2026 | 8:06 PM

नैनीताल, 17 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने निवेशकों से धोखाधड़ी करने एवं पैसा वापस न करने की शिकायत मिलने के बाद जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..

ओडिशा में लगेंगी 'नारी अदालत' : पारिवारिक, दहेज के मसलों का आपसी सहमति से होगा निपटारा

17 Jan 2026 | 7:57 PM

भुवनेश्वर, 17 जनवरी (वार्ता) ओडिशा में सरकार ने दीवानी, पारिवारिक और दहेज से संबंधित विवादों का आपसी सहमति से समाधान करने के लिए शनिवार को राज्य में 'नारी अदालत' पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। .

see more..

आंध्र प्रदेश में कॉफी की खेती को लगेंगे पंख

17 Jan 2026 | 7:48 PM

विजयवाड़ा, 17 जनवरी (वार्ता) आंध्र प्रदेश सरकार ने पाडेरु इलाके में कॉफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक खास योजना बनायी है। इस क्षेत्र की एक लाख एकड़ जमीन पर कॉफी की खेती को विस्तार दिया जायेगा। .

see more..

प्री-एसआईआर की धीमी प्रगति पर निर्वाचन विभाग सख्त, 50 प्रतिशत से कम कार्य वाले बूथों के बीएलओ की बैठक आयोजित

17 Jan 2026 | 7:39 PM

हल्द्वानी, 17जनवरी (वार्ता) नैनीताल जनपद में प्री-एसआईआर कार्य की प्रगति को लेकर निर्वाचन विभाग ने सख्ती दिखाई है। जिले में ऐसे 188 मतदान बूथ हैं, जहां अभी तक प्री-एसआईआर का प्रतिशत 50 फीसदी से कम दर्ज किया गया है। इसी को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा हल्द्वानी में उन सभी बूथों के बीएलओ (Booth Level Officer) के साथ बैठक आयोजित की गई, जिनके क्षेत्रों में प्री-एसआईआर का कार्य अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है।.

see more..