Saturday, Mar 7 2026 | Time 14:12 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


त्रिपुरा के सांसद ने वैष्णव से रेलवे परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

त्रिपुरा के सांसद ने वैष्णव से रेलवे परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

अगरतला, 22 अप्रैल (वार्ता) त्रिपुरा के सांसद एवम पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को राज्य में व्यापक रेलवे विकास के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नयी दिल्ली में मुलाकात की।

बैठक के दौरान श्री देब ने बुनियादी ढांचे के उन्नयन, डबल-लेन ट्रैक और रेलवे लाइनों के विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा में खासकर, लुमडिंग-सबरूम और अगरतला-सबरूम खंडों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मार्गों के विद्युतीकरण और गुवाहाटी तक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने अगरतला को जम्मू, पुरी और गया से जोड़ने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

श्री देब ने अमृत भारत योजना के तहत अगरतला, धर्मनगर, कुमारघाट और उदयपुर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया और अगरतला स्टेशन को विश्व स्तरीय केंद्र में बदलने का आह्वान किया। अन्य मांगों में औद्योगिक रेल लिंक, जिरानिया यार्ड का विस्तार और अधिक यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करना शामिल था।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने इन प्रस्तावों के महत्व को स्वीकार किया तथा प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रद्धा सैनी

वार्ता

More News

केरल उच्च न्यायालय ने मंदिर के अधिकारी को बहाल करने का दिया आदेश

07 Mar 2026 | 1:59 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 मार्च (वार्ता) केरल उच्च न्यायालय ने भगवान श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के वरिष्ठ सहायक प्रबंधक बबीलू शंकर की बर्खास्तगी को पलटते हुए मंदिर प्रशासन को उन्हें तुरंत बहाल करने का निर्देश दिया है।.

see more..

कॉर्बेट का 'सुपरहिट' ढिकाला जोन: हर हफ्ते खुलती है बुकिंग, चंद मिनटों में हो जाते हैं सभी कमरे फुल

07 Mar 2026 | 1:56 PM

रामनगर, 07 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन पर्यटकों के बीच इतना लोकप्रिय है कि यहां रात्रि विश्राम के लिए बने कमरे कभी खाली नहीं रहते। हालात यह हैं कि हर हफ्ते जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग खुलती है, कुछ ही मिनटों में सभी कमरे फुल हो जाते हैं।.

see more..

भाजपा के अश्वथ नारायण ने कर्नाटक के सोशल मीडिया प्रतिबंध पर उठाये सवाल

07 Mar 2026 | 1:37 PM

बेंगलुरु, 07 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री सी. एन. अश्वथ नारायण ने शनिवार को 2026–27 के कर्नाटक बजट को ‘निराशाजनक’ बताते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन या सोशल मीडिया उपयोग पर प्रस्तावित प्रतिबंध को भी योजना विहीन और अस्पष्टता भरा कदम करार दिया।.

see more..

फोन टैपिंग के मुद्दे पर शाह को देना चाहिए जवाब: प्रियांक खरगे

07 Mar 2026 | 1:20 PM

बीदर, 07 मार्च (वार्ता) कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को राज्य में फोन टैपिंग के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मुद्दे के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की चुनौती दी।.

see more..

शाह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे देहरादून, धामी ने किया स्वागत

07 Mar 2026 | 1:13 PM

जौलीग्रांट एयरपोर्ट/देहरादून 07 मार्च (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार अपराह्न जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री शाह का अभिनंदन किया। .

see more..