Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:11 Hrs(IST)
दुनिया


आव्रजन नीति हंगामे के बीच ट्रंप का यात्रा प्रतिबंध लागू

आव्रजन नीति हंगामे के बीच ट्रंप का यात्रा प्रतिबंध लागू

ह्यूस्टन, 10 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जारी व्यापक यात्रा प्रतिबंध सोमवार से लागू हो गया, जो ट्रंपप्रशासन की कड़ी आव्रजन नीति के बीच बढ़ते हंगामे के बीच आया है।

सप्ताहांत में, कैलिफोर्निया में आव्रजन छापों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों की नेशनल गार्ड से झड़प हुयी। न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने ट्रंपटॉवर पर कब्जा कर लिया और हाल ही में हिरासत में लिये गये प्रवासियों की रिहाई की मांग की। करीब 20 मिनट की तनातनी के बाद पुलिस ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया।

पिछले सप्ताह श्री ट्रंप ने एक घोषणा पर हस्ताक्षर किये, जिसमें 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। इनमें अफगानिस्तान, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया और यमन जैसे देश शामिल हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार ये देश सुरक्षा जांच में कमजोर पाये गये और अमेरिका के लिए उच्च खतरा माने गये। साथ ही, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे सात देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।

व्हाइट हाउस ने कहा,“यह प्रतिबंध विदेशी सरकारों से सहयोग लेने, आव्रजन कानून लागू करने और राष्ट्रीय सुरक्षा व आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। प्रतिबंध से ग्रीन कार्ड धारकों, मौजूदा वीजा धारकों, कुछ विशेष वीजा श्रेणियों तथा राष्ट्रीय हित में आने वालों को छूट दी गयी है। श्री ट्रंपने अपने पहले कार्यकाल में भी सात देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिसे 2018 में उच्चतम न्यायालय ने मंजूरी दी थी। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 में उस प्रतिबंध को हटा दिया था।”

श्रद्धा.संजय

वार्ता

More News

होर्मुज़ नाकेबंदी पर ब्रिटेन ने अमेरिका से दूरी बनाई, रूस ने जताई चिंता

14 Apr 2026 | 7:35 PM

लंदन/मास्को, 14 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन ने ईरान की बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी से खुद को अलग करते हुए इसे "गलत तरीका" बताया है, जबकि रूस ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति को "बेहद चिंताजनक" करार दिया है। .

see more..

ईरान ने अमेरिका के सामने रखा था पांच साल के लिए यूरेनियम संवर्धन रोकने का प्रस्ताव

14 Apr 2026 | 6:46 PM

तेहरान, 14 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने अमेरिका के साथ इस्लामाबाद वार्ता में यूरेनियम संवर्धन को अस्थायी रूप से पांच साल के लिए रोकने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन कई मुद्दों पर मतभेद बने रहने के कारण कोई समझौता नहीं हो सका। .

see more..

ईरान नाकेबंदी पर चीन की तीखी प्रतिक्रिया, ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ी चिंता

14 Apr 2026 | 6:34 PM

बीजिंग, 14 अप्रैल (वार्ता) चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ लागू की गई नाकेबंदी को "खतरनाक" और "गैर-जिम्मेदाराना" करार दिया है। .

see more..

इज़रायल-लेबनान वार्ता की मेजबानी करेंगे रुबियो, तीन दशक में सबसे बड़ा कूटनीतिक संपर्क

14 Apr 2026 | 5:52 PM

वॉशिंगटन, 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इज़रायल और लेबनान के बीच दुर्लभ प्रत्यक्ष वार्ता की मेजबानी करेंगे, जो तीन दशक से अधिक समय में दोनों देशों के बीच सबसे उच्चस्तरीय कूटनीतिक संपर्क होगा। .

see more..

आर्थिक आतंकवाद फैला रहा ईरान : जेडी वेंस

14 Apr 2026 | 5:24 PM

वॉशिंगटन/तेहरान, 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में आवाजाही सीमित करने को लेकर ईरान पर "आर्थिक आतंकवाद" का आरोप लगाया और ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी को "समानुपातिक प्रतिक्रिया" करार दिया। .

see more..