Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:55 Hrs(IST)
दुनिया


आव्रजन नीति हंगामे के बीच ट्रम्प का यात्रा प्रतिबंध लागू

आव्रजन नीति हंगामे के बीच ट्रम्प का यात्रा प्रतिबंध लागू

ह्यूस्टन, 10 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से जारी व्यापक यात्रा प्रतिबंध सोमवार से लागू हो गया, जो ट्रम्प-प्रशासन की कड़ी आव्रजन नीति के बीच बढ़ते हंगामे के दौरान आया है।

सप्ताहांत में, कैलिफोर्निया में आव्रजन छापों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लॉस एंजिलेस में प्रदर्शनकारियों की नेशनल गार्ड से झड़प हुयी। न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्पटॉवर पर कब्जा कर लिया और हाल ही में हिरासत में लिये गये प्रवासियों की रिहाई की मांग की। करीब 20 मिनट की तनातनी के बाद पुलिस ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया।

पिछले सप्ताह श्री ट्रम्प ने एक घोषणा पर हस्ताक्षर किये, जिसमें 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। इनमें अफगानिस्तान, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया और यमन जैसे देश शामिल हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार ये देश सुरक्षा जांच में अमेरिका के लिए खतरा माने गये। साथ ही, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे सात देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।

व्हाइट हाउस ने कहा,“यह प्रतिबंध विदेशी सरकारों से सहयोग लेने, आव्रजन कानून लागू करने और राष्ट्रीय सुरक्षा व आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। प्रतिबंध से ग्रीन कार्ड धारकों, मौजूदा वीजा धारकों, कुछ विशेष वीजा श्रेणियों तथा राष्ट्रीय हित में आने वालों को छूट दी गयी है। श्री ट्रम्पने अपने पहले कार्यकाल में भी सात देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिसे 2018 में उच्चतम न्यायालय ने मंजूरी दी थी। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 में उस प्रतिबंध को हटा दिया था।”

श्रद्धा.संजय

वार्ता

More News
भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने के ट्रम्प के फैसले के खिलाफ प्रतिनिधि सभा के तीन सदस्यों ने पेश किया प्रस्ताव

भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने के ट्रम्प के फैसले के खिलाफ प्रतिनिधि सभा के तीन सदस्यों ने पेश किया प्रस्ताव

13 Dec 2025 | 3:47 PM

वाशिंगटन, 13 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका में कांग्रेस (संसद) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के तीन सदस्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत से सामानों के आयात पर लगाये गये 50 प्रतिशत तक शुल्क को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पेश किया है। .

see more..

फ्रांस में 'लम्पी रोग' के कारण पशुओं के मारे जाने के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान

13 Dec 2025 | 3:38 PM

पेरिस, 13 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में किसानों ने 'लम्पी स्किन रोग' के कारण बड़े पैमाने पर पशुओं के मारे जाने के सरकार के आदेश के विरोध में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया।.

see more..

यूरोपीय संघ ने संघ में स्थित रूस की अचल संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगायी

13 Dec 2025 | 3:31 PM

ब्रुसेल्स, 13 दिसंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) परिषद ने शुक्रवार को यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का हवाला देते हुए रूस के केंद्रीय बैंक से संबंधित अचल संपत्तियों के किसी भी हस्तांतरण को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। .

see more..

फ्रांस में गिरफ्तार रूस की कथित जासूस ने कहा दुनिया भर से मिल रहा समर्थन

13 Dec 2025 | 2:42 PM

मॉस्को, 13 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) जासूसी के शक में फ्रांस में गिरफ्तार की गयी रूसी-फ्रांसीसी नागरिक ऐना नोविकोवा ने एक पत्र में कहा है कि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है और उन्हें अलग-अलग देशों से समर्थन पत्र मिले हैं। .

see more..

यूक्रेन में संघर्ष समाप्ति के नजदीक: अलेक्जेंडर स्टब

13 Dec 2025 | 1:54 PM

हेलसिंकी, 13 दिसंबर (वार्ता) फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन क्रिसमस से पहले रूस और यूक्रेन के बीच चले आ रहे संघर्ष का कोई न कोई समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं और वहां शांति की संभावना पहले से कहीं ज्यादा है।.

see more..