Wednesday, Apr 22 2026 | Time 17:10 Hrs(IST)
world


आव्रजन नीति हंगामे के बीच ट्रम्प का यात्रा प्रतिबंध लागू

आव्रजन नीति हंगामे के बीच ट्रम्प का यात्रा प्रतिबंध लागू

ह्यूस्टन, 10 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से जारी व्यापक यात्रा प्रतिबंध सोमवार से लागू हो गया, जो ट्रम्प-प्रशासन की कड़ी आव्रजन नीति के बीच बढ़ते हंगामे के दौरान आया है।
सप्ताहांत में, कैलिफोर्निया में आव्रजन छापों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लॉस एंजिलेस में प्रदर्शनकारियों की नेशनल गार्ड से झड़प हुयी। न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्पटॉवर पर कब्जा कर लिया और हाल ही में हिरासत में लिये गये प्रवासियों की रिहाई की मांग की। करीब 20 मिनट की तनातनी के बाद पुलिस ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया।
पिछले सप्ताह श्री ट्रम्प ने एक घोषणा पर हस्ताक्षर किये, जिसमें 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। इनमें अफगानिस्तान, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया और यमन जैसे देश शामिल हैं।
व्हाइट हाउस के अनुसार ये देश सुरक्षा जांच में अमेरिका के लिए खतरा माने गये। साथ ही, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे सात देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।
व्हाइट हाउस ने कहा,“यह प्रतिबंध विदेशी सरकारों से सहयोग लेने, आव्रजन कानून लागू करने और राष्ट्रीय सुरक्षा व आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। प्रतिबंध से ग्रीन कार्ड धारकों, मौजूदा वीजा धारकों, कुछ विशेष वीजा श्रेणियों तथा राष्ट्रीय हित में आने वालों को छूट दी गयी है। श्री ट्रम्पने अपने पहले कार्यकाल में भी सात देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिसे 2018 में उच्चतम न्यायालय ने मंजूरी दी थी। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 में उस प्रतिबंध को हटा दिया था।”
श्रद्धा.संजय
वार्ता

More News

होर्मुज में सुरक्षित नौवहन के लिए संयुक्त सैन्य योजना निर्माण हेतु ब्रिटेन में 30 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक

22 Apr 2026 | 3:51 PM

लंदन, 22 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन और फ्रांस बुधवार को लंदन में 30 से अधिक देशों के सैन्य योजनाकारों की मेजबानी करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए सैन्य योजनाओं को अंतिम रूप देना है।.

see more..

प्रवासी भारतीय जर्मनी और भारत के बीच मजबूत सेतु : राजनाथ

22 Apr 2026 | 3:22 PM

बर्लिन, 22 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में रहने वाले करीब तीन लाख भारतीय प्रवासियों को दोनों देशों के बीच सबसे मजबूत सेतु बताते हुए कहा है कि उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। .

see more..

नेपाल: निष्पक्ष जांच के लिए गृह मंत्री सुधन गुरंग ने दिया इस्तीफा

22 Apr 2026 | 3:20 PM

काठमांडू, 22 अप्रैल (वार्ता) नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरंग ने बुधवार को निवेश से जुड़े विषयों को लेकर उपजे विवादों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह विवाद पिछले कुछ समय से छाया हुआ था। .

see more..

गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का स्वागत किया

22 Apr 2026 | 2:05 PM

न्यूयॉर्क, 22 अप्रैल (वार्ता) संयुक्त के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को अमेरिका द्वारा युद्धविराम बढ़ाने का स्वागत किया और इसे 'अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने और कूटनीति तथा भरोसा बनाने की दिशा में एक ज़रूरी कदम'' बताया। श्री गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी है।.

see more..