Sunday, Jul 12 2026 | Time 11:28 Hrs(IST)
Business


ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने वाले आदेश पर किये हस्ताक्षर

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने वाले आदेश पर किये हस्ताक्षर

वाशिंगटन, 01 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनोल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने वाले आदेश पर गुरुवार को हस्ताक्षर किये हैं।
व्हाइट हाउस द्वारा जारी आदेश में भारत समेत 70 देशों के नाम हैं। सबके लिए अलग-अलग अतिरिक्त आयात शुल्क की दर निर्धारित की गई है। आदेश में कहा गया है कि इसके अलावा बाकि सभी देश जिनके लिए पूर्व में आदेश जारी नहीं किये गये हैं, उन पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जायेगा।
श्री ट्रंप ने इस साल 02 अप्रैल को भारत पर 26 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की बात कही थी। हालाँकि, 30 अगस्त को उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क और रूस के साथ व्यापार करने के कारण जुर्माना लगाने की घोषणा की थी जो आदेश पर हस्ताक्षर के साथ प्रभावी हो गया है।
भारत के पड़ोसी देशों में बंगलादेश पर 20 प्रतिशत, पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत, अफगानिस्तान पर 15 प्रतिशत और श्रीलंका पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क लगाये गये हैं।
ब्रिटेन और फॉकलैंड आईलैंड्स पर सबसे कम 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाये गये हैं।
आदेश में कहा गया है कि इस साल 02 अप्रैल की घोषणा के बाद कुछ देश अमेरिका के साथ "अर्थपूर्ण" व्यापार एवं सुरक्षा समझौते के लिए राजी हो गये हैं या राजी होने की कगार पर हैं। इसके अलावा कुछ देशों ने बातचीत की है, लेकिन उन्होंने जो शर्तें रखी हैं, वे "मेरे विवेकानुसार" अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों में असंतुलन को दूर करने या अमेरिका के आर्थिक तथा राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में अमेरिका के अनुरूप नहीं हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ ऐसे भी व्यापारिक साझेदार हैं जो अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल नहीं हुये हैं या अमेरिकी के आर्थिक तथा राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के अनुरूप कदम उठाने में विफल रहे हैं।
आदेश के अनुसार, नया आयात शुल्क उन वस्तुओं पर लागू नहीं होगा जो संबंधित देश (जैसे भारत) के बंदरगाहों से निर्यात के लिए ईस्टर्न डेलाइट टाइम (भारत से 9.30 घंटे पीछे) के अनुसार 07 अगस्त से पहले रवाना हो चुके हैं और 05 अक्टूबर 2025 से पहले उपभोग के लिए अमेरिका में वेयरहाउस से निकाले जा चुके हैं।
अजीत, उप्रेती
वार्ता

More News

चावल नरम, गेहूं, चीनी में साप्ताहिक तेजी, दालों और खाद्य तेलों में घटबढ़

12 Jul 2026 | 11:05 AM

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव घट गया। वहीं, गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..

कंपनियों के तिमाही परिणामों से तय होगी बाजार की दिशा

12 Jul 2026 | 11:02 AM

मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। .

see more..
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्रों का गढ़ बन सकता है भारत, चार्टर्ड अकाउंटेंट उनका नेतृत्व करने की रखते हैं योग्यता: आईसीएआई अध्यक्ष

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्रों का गढ़ बन सकता है भारत, चार्टर्ड अकाउंटेंट उनका नेतृत्व करने की रखते हैं योग्यता: आईसीएआई अध्यक्ष

11 Jul 2026 | 8:58 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी. ने शनिवार को यहां कहा कि भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) का वैश्विक गढ़ बन सकता है और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ऐसे केंद्रों में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने की योग्यता रखते हैं। श्री कुमार आईसीएआई ग्लोबल समिट 2026 देशव्यापी समिट श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित प्रारंभिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आईसीएआई की वैश्विक व्यापार एवं सेवा समिति की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का केंद्रीय विषय भारत को जीसीसी के लिए विश्व का अग्रणी गंतव्य बनाना था। इस कार्यक्रम की मेजबानी आईसीएआई की उत्तरी भारतीय क्षेत्रीय परिषद ने की।

see more..

पेरू के साथ व्यापार में आ रही है विविधता और मजबूती: वाणिज्य मंत्रालय

11 Jul 2026 | 8:53 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि पेरू के साथ भारत के व्यापार का निरंतर विस्तार हो रहा है और वहां के लिए भारत के निर्यात में विविधता आ रही है तथा वाहन, चिकित्सा उपकरण और अन्य विनिर्मित उत्पादों की जगह बढ़ रही है।.

see more..
केंद्रीय ऋण सहायता योजना से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है  निवेश : चिराग पासवान

केंद्रीय ऋण सहायता योजना से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है निवेश : चिराग पासवान

11 Jul 2026 | 6:42 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिकीकरण (पीएम एफएमई) योजना के अंतर्गत दो लाख से अधिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों में 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को प्रोत्साहन मिला है और उद्यमों ने रोजगार सृजन के मामले में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। श्री पासवान ने इस योजना की सफलता को उजागर करने के लिए राजधानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा, ' दो लाख से अधिक ऋण स्वीकृतियों के साथ इस योजना के माध्यम से 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के परियोजना निवेश को प्रोत्साहन मिला है।"

see more..