Wednesday, Aug 19 2026 | Time 13:21 Hrs(IST)
world


ट्रम्प ने क्षेत्रीय तनाव के बीच इजरायल से सीरिया से बातचीत जारी रखने का किया आग्रह

ट्रम्प ने क्षेत्रीय तनाव के बीच इजरायल से सीरिया से बातचीत जारी रखने का किया आग्रह

वाशिंगटन, 03 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के नेतृत्व में सीरिया की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है तथा इजरायल और सीरिया के बीच मजबूत बातचीत जारी रखने के महत्व पर बल दिया है।


श्री ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका सीरिया के विकास में सहयोग के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है तथा उन्होंने देश पर लगे बहुत कड़े एवं कठोर प्रतिबंधों को हटाने के अपने निर्णय की सराहना की।

 

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, श्री ट्रम्प ने मध्य पूर्व में शांति के ऐतिहासिक अवसर पर बल दिया और सीरिया के एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में उभरने की बात की। उन्होंने सीरिया और इज़रायल के बीच दीर्घकालिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति अल-शरा के प्रयासों की सराहना की।

 

अमेरिका इजरायल और सीरिया के बीच वार्ता में मध्यस्थता कर रहा है और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू श्री ट्रम्प के साथ क्षेत्रीय शांति समझौतों पर चर्चा कर रहे हैं।

 

हालांकि तनाव व्याप्त है क्योंकि इज़रायल दक्षिणी सीरिया में एक विसैन्यीकृत बफर ज़ोन की मांग पर अड़ा हुआ है। राष्ट्रपति ट्रम्प की यह टिप्पणी दक्षिणी सीरिया में एक इज़रायली अभियान में 13 लोगों की मौत के बाद आई है जिसकी सीरियाई विदेश मंत्रालय ने निंदा की है।

 

अमेरिका ने सीरिया को प्रतिबंधों में ढील दी है और श्री ट्रम्प ने श्री नेतन्याहू को आगे की बातचीत के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है।

 

अभय
वार्ता

More News

कांगो में इबोला से 2,325 लोगों की मौत, अब तक का सबसे भीषण प्रकोप

18 Aug 2026 | 10:22 PM

जेनेवा, 18 अगस्त (वार्ता) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआर कांगो) में इबोला से 2,325 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे यह देश में अब तक दर्ज किया गया इबोला का सबसे घातक प्रकोप बन गया है।.

see more..

ट्रम्प ने पिछले दरवाजे से बातचीत के दावों को किया खारिज, ईरान बोला- युद्ध ने वैश्विक स्तर पर बढ़ायी सैन्य साख

18 Aug 2026 | 10:20 PM

वाशिंगटन/तेहरान, 18 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ईरान के साथ पिछले दरवाजे से किसी भी तरह की बातचीत के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। .

see more..

ईरान ने होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका के सामने रखी कई शर्तें

18 Aug 2026 | 10:12 PM

तेहरान, 18 अगस्त (वार्ता) ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने अमेरिका के सामने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए कई शर्तें रखी हैं तथा उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी हटाये जाने , जब्त संपत्तियों को मुक्त करने और तेल पर से प्रतिबंध हटाये जाने के साथ ही सैन्य धमकियां बंद करने तक इस जलमार्ग को नहीं खोला जायेगा।.

see more..

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली ने 2030 तक अमेरिका से युद्धकालीन सैन्य नियंत्रण वापस लेने के प्रयास तेज किये

18 Aug 2026 | 8:49 PM

सोल, 18 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने 2030 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले अमेरिका से देश की सेना का युद्धकालीन परिचालन नियंत्रण वापस हासिल करने की अपनी योजना को दोहराया है। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण कोरिया के परमाणु संचालित पनडुब्बी कार्यक्रम में तेजी लाने का आह्वान किया है।.

see more..

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण इमरान खान को अस्पताल भेजने का आदेश दिया

18 Aug 2026 | 8:34 PM

इस्लामाबाद, 18 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है। .

see more..