Tuesday, Dec 16 2025 | Time 19:52 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


क्वालिटी स्टैण्डर्ड के उत्पाद की शपथ के साथ एसीपीआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

क्वालिटी स्टैण्डर्ड के उत्पाद की शपथ के साथ एसीपीआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

उदयपुर 11 जनवरी (वार्ता) देश में कम्पोस्टेबल उत्पाद की सबसे बड़ी संस्था एसोसिएशन ऑफ कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट इन इंडिया (एसीपीआई) द्वारा उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन क्वालिटी और स्टेण्डर्ड के प्रोडक्ट्स की शपथ के साथ आज सम्पन्न हुआ।

दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों एवं सदस्यों ने कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट को गुणवत्तापूर्ण और स्टैण्डर्ड को सुनिश्चित करने के लिये एसीपीआई की ओर से टीम के गठन करने का निर्णय लिया। यह टीम क्वालिटी और स्टैण्डर्ड की निगरानी करेगी एवं इसी अनुसार प्रोडक्ट हो यह तय करेगी। एसीपीआई द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में अगले एक वर्ष में मरीन कम्पोस्टिंग प्रोडक्ट्स की तकनीक लाने की योजना की जानकारी दी गयी, जिससे समुद्र, झीलों, तालाबों या नालों में कचरे की समस्या से निजात मिलेगी।

इस योजना के बारे जानकारी देते हुये एसीपीआई के अध्यक्ष मयूर जैन ने बताया कि मरीन कम्पोस्टिंग प्रोडक्ट्स की तकनीक पर कार्य किया जा रहा है जो कि देश में पानी में कचरे की समस्या से निपटने में महत्वपूर्ण होगी। मरीन कम्पोस्ट पानी में ही घुल कर कचरे की समस्या को दूर करेगा जो कि आज एक बहुत बड़ी समस्या है। जैन ने सदस्यों को एसीपीआई एसोसिएशन की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी।

एसीपीआई के प्रमुख सदस्य अशोक बोहरा ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में क्वालिटी प्रोडक्ट्स को सुनिश्चित करने और कमेटी के गठन के साथ ही सीपीसीबी से मान्यता प्राप्त कम्पोस्टेबल प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी। इसमें कम्पोस्टेबल प्रोडक्ट की पहचान के लिये अलग कलर और कोडिंग का प्रावधान सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

रामसिंह.श्रवण

वार्ता

More News

इक्कीस दिसम्बर को होगा सुरों का महासंगम

16 Dec 2025 | 5:53 PM

बारां, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां में कैट महिला विंग बारां के तत्वाधान में 21 दिसम्बर को सुरों का महासंगम कार्यक्रम 'वॉइस ऑफ हाड़ौती' का आयोजन किया जा रहा है।.

see more..

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों और जनसंपर्क अधिकारियों के दल का राजस्थान विधानसभा का दौरा

16 Dec 2025 | 5:51 PM

जयपुर, 16 दिसंबर (वार्ता ) छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों और जनसंपर्क अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपने शैक्षणिक एवं अध्ययन भ्रमण के तहत मंगलवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा का दौरा किया। .

see more..

देवनानी ने बृजमोहन द्विवेदी की तीन पुस्तकों का किया विमोचन

16 Dec 2025 | 5:31 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधानसभा में बृजमोहन द्विवेदी द्वारा लिखित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। .

see more..

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग ने लगाई विकास प्रदर्शनी

16 Dec 2025 | 5:30 PM

बारां, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जनसंपर्क कार्यालय में दो वर्ष के कार्यकाल की प्रदर्शनी लगाई। .

see more..

बुजुर्गों के लिए सीनियर लिविंग होम्स बन रहे हैं नया सहारा

16 Dec 2025 | 5:26 PM

जयपुर 16 दिसंबर (वार्ता) देश में सेवानिवृत्त एवं बुजुर्ग लोगों के लिए सीनियर लिविंग होम्स नया सहारा बन गया और दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों सहित अन्य बड़ों शहरों के पास के क्षेत्रों में सीनियर लिविंग होम्स की मांग बढ़ने लगी है।.

see more..