Monday, Mar 16 2026 | Time 13:26 Hrs(IST)
खेल


यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को बनाया टीम का कप्तान

यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को बनाया टीम का कप्तान

लखनऊ, 09 फरवरी (वार्ता) यूपी वॉरियर्स ने 14 फरवरी से शुरु हो रही वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए भारत की बेहतरीन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को टीम का नया कप्तान बनाया।

यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली के चोट के कारण डब्ल्यूपीएल से बाहर होने के बाद दीप्ति शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है। वूमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में पहली बार कप्तान की घोषणा इंग्लैंड के खिलाफ भारत के एकदिवसीय मैच से ठीक पहले अमूल क्रिकेट लाइव शो के दौरान की गई।

डब्ल्यूपीएल का तीसरा सत्र लखनऊ में होगा, जो कि यूपी वॉरियर्स का घरेलू मैदान है। ऐसा पहली बार है जब इस टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन लखनऊ में भी होगा और घरेलू टीम का नेतृत्व भी गृह राज्य की एक क्रिकेटर करेगी। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में, यूपी वॉरियर्स गुजरात जायंट्स (तीन मार्च), मुंबई इंडियंस (छह मार्च) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आठ मार्च) से खेलेगा।

दीप्ति ने यूपी वारियर्स के लिए 17 मैच खेले हैं, जिसमें 16 पारियों में 385 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर नाबाद 88 रन रहा है। गेंद के साथ, दीप्ति ने 17 मैचों के दौरान 19 विकेट चटकाए हैं।

कप्तान बनाये जाने पर दीप्ति शर्मा ने कहा, “मैं यूपी वॉरियर्स की कप्तान नियुक्त होने पर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूँ। यह मेरे गृह राज्य की टीम है। यूपी वॉरियर्स के पास एक शानदार टीम है और हमें विश्वास है कि हम इस सत्र में भी डब्ल्यूपीएल में वॉरियर्स ब्रांड के क्रिकेट के साथ अपने फैन्स का मनोरंजन करेंगे। हम अपने घरेलू फैन्स के सामने लखनऊ में खेलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम अगली पीढ़ी की महिला एथलीटों को प्रेरित करेंगे।”

कैप्री स्पोर्ट्स की निदेशक और टीम की मालिक जिनिशा शर्मा ने कहा, “दीप्ति भारतीय क्रिकेट की सबसे बहुमुखी और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं और हम इस सीजन में यूपी वॉरियर्स की अगुआई करने के लिए उनके साथ मिलकर रोमांचित हैं। उनका तेज क्रिकेटिंग दिमाग, हरफनमौला क्षमताएँ और दबाव में शांत रहकर नेतृत्व करना, उन्हें इस टीम का मार्गदर्शन करने के लिए आदर्श कप्तान बनाता है। विश्व स्तरीय मैच विजेता और एक कड़ी प्रतिस्पर्धी के रूप में, दीप्ति ने बार-बार खेल को पलटने की अपनी क्षमता साबित की है। उनके नेतृत्व में, हमें विश्वास है कि यूपी वारियर्स निडर, गतिशील क्रिकेट खेलेंगे और हमारे प्रशंसकों को गौरवान्वित करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि यूपी वारियर्स 16 फरवरी को वडोदरा में गुजरात जायंट्स के खिलाफ वुमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

राम

वार्ता

More News

सोमवार से इकाना स्टेडियम पर अभ्यास करेंगे एलएसजी के खिलाड़ी

15 Mar 2026 | 8:20 PM

लखनऊ, 15 मार्च (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का राजधानी लखनऊ में आगमन शुरू हो गया है। सोमवार से खिलाड़ी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभ्यास आरम्भ करेंगे। एलएसजी के वैश्विक क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी और मुख्य प्रशिक्षक जस्टिन लैंगर के निर्देशन में होने वाले इस अभ्यास सत्र में खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। आईपीएल 2026 सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। ऋषभ पंत के .

see more..

चंद्रिका ने जीता स्वर्ण, वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में भारत को मिले कुल पांच पदक

15 Mar 2026 | 6:28 PM

बैंकॉक, 15 मार्च, (वार्ता) चंद्रिका पुजारी ने महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करे हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में उज्बेकिस्तान की मार्दोनोवा नाजोकत को सर्वसम्मत फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया। .

see more..

तंजिद हसन का शतक, बंगलादेश ने बनाये पांच विकेट पर 290 रन

15 Mar 2026 | 6:02 PM

मीरपुर, 15 मार्च (वार्ता) तंजिद हसन (107) और मो. तौहीद हृदोय (नाबाद 48) की शानदार पारियों के दम पर बंगलादेश ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 290 रनों का स्कोर बनाया।.

see more..

डेनिल मेदवेदेव और जैनिक सिनर के बीच होगी इंडियन वेल्स की खिताबी भिड़ंत

15 Mar 2026 | 5:33 PM

कैलिफोर्निया, 15 मार्च (वार्ता) रूस के दिग्गज खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव और इटली के टेनिस स्टार जैनिक सिनर के बीच इंडियन वेल्स का खिताबी मुकाबला खेला जायेगा।.

see more..

अल्काराज को हराकर मेदवेदेव इंडियन वेल्स के फाइनल में

15 Mar 2026 | 5:18 PM

कैलिफोर्निया, 15 मार्च (वार्ता) रूस के दिग्गज खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर एक कार्लोस अल्काराज को हराकर इंडियन वेल्स के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका मुकाबला जैनिक सिनर होगा।.

see more..