एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पटना में "नीति आयोग" की ओर से 'नीति राज्य कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला शुभारंभ
प्रकाशित तिथि: 19/03/26 00:00
India
पटना, 19 मार्च (वार्ता) बिहार के सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रमोद कुमार ने गुरूवार को नीति राज्य कार्यशाला श्रृंखला' के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को सुदृढ़ बनाकर किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम का सह-आयोजन बिहार सरकार की ओर से किया जा रहा है, जबकि ज्ञान साझेदार के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की महत्वपूर्ण भूमिका है। दो दिवसीय कार्यशाला में देश के नीति-निर्माताओं, कृषि विशेषज्ञों एवं 10 राज्यों अरुणाचलप्रदेश, आसाम, बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, मणिपुर,…