Saturday, Dec 13 2025 | Time 14:47 Hrs(IST)
भारत


माधवी बुच के खिलाफ हम करेंगे कार्रवाई : राहुल

माधवी बुच के खिलाफ हम करेंगे कार्रवाई : राहुल

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड - सेबी प्रमुख माधवी बुच के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है एवं ना ही इस मामले की जांच की जा रही है लेकिन कांग्रेस ने जांच की है तथा समय आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

श्री गांधी ने कहा कि सेबी प्रमुख ने घोटाला किया है लेकिन उनसे सवाल नहीं पूछे जाते हैं और ना ही उन पर लगे आरोपों की जांच होती है। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है क्योंकि मोदी सरकार अडानी और बुच जैसे लोगों के पैसे की रक्षक बनी है और उनको बचाने में लगी है।

श्री गांधी ने कहा,“सेबी अध्यक्ष माधबी बुच आईसीआईसीआई से किस बात के पैसे ले रही थीं। अध्यक्ष रहते हुए अनलिस्टेड कंपनियों में शेयर कैसे रख सकती थीं। उस कंपनी को स्टार्टअप इंडिया के करोड़ों रुपए क्यों मिले। सरकार किस डर से इस पर कार्रवाई नहीं कर रही।”

उन्होंने कहा,“साफ है बुच अडानी के पैसे, उनका मूल्यांकन और प्रतिष्ठा की रक्षा कर रही है मगर बुच को कौन और क्यों बचा रहा है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है लेकिन कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा,“एजेंसियों ने जांच नहीं की, मीडिया ने सवाल नहीं किया, सरकार ने कार्रवाई नहीं की - हमने जांच भी की है, सवाल भी कर रहे हैं और वक्त आने पर कार्रवाई भी होगी।”

अभिनव.संजय

वार्ता

More News

संसद पर हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि: शीर्ष नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्प

13 Dec 2025 | 2:18 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) संसद पर वर्ष 2001 में आज ही के दिन किये गये आतंकवादी हमले की 24 वीं बरसी पर शनिवार को यहां देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस हमले का मुकाबला करते हुए प्राण न्योच्छावर करने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प लिया। .

see more..

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचा 400 के पार

13 Dec 2025 | 12:05 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। इस बढ़ोतरी की वजह धीमी हवाएं, स्थिर वायुमंडलीय स्थिति, खराब मौसम रहना है।.

see more..

बिरला ने संसद पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

13 Dec 2025 | 10:28 AM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।.

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 14 दिसंबर)

13 Dec 2025 | 8:08 AM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

खेड़ा को सोशल मीडिया पोस्ट पर मानहानि का 100 करोड़ रुपये का नोटिस

12 Dec 2025 | 11:40 PM

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा को सोशल मीडिया 'एक्स' पर उनकी एक पोस्ट के लिए 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा गया है। श्री खेड़ा ने यह पोस्ट शुक्रवार सुबह किया था।.

see more..