Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:57 Hrs(IST)
भारत


सजायाफ़ता सज्जन को पाले रखने की कांग्रेस की क्या है मजबूरी: दिल्ली भाजपा

सजायाफ़ता  सज्जन को पाले रखने की कांग्रेस की क्या है मजबूरी: दिल्ली भाजपा

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सिख विरोधी दंगों में दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार को कांग्रेस में बनाए रखने पर मंगलवार को तीखी आलोचना करते हुए सवाल किया कि पूर्व सांसद अब भी पार्टी की मजबूरी क्यों बने हुए हैं।

श्री सचदेवा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा,“ ऐसी कौन से मजबूरी है कि सिख नरसंहार मामले में सजा पाने के बावजूद कांग्रेस सज्जन कुमार को पालने के लिए मजबूर है। ”

श्री सचदेवा ने कहा, “आज दिल्ली का राउज एवेन्यू अदालत ने वर्ष1984 के सिख नरसंहार (सिख दंगा) मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनायी है, लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि दो-दो मामलों में सजा पाए सज्जन कुमार को कांग्रेस अपने यहां क्यों रखे हुए है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है?”

उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 के दंगों में हजार निर्दोष सिख भाई-बहन मारे गए थे और आज अदालत ने इस मामले में सजा सुनायी है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने वर्ष1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में आज कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई । राउज एवेन्यू अदालत की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आज अपराह्न दिल्ली के सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके पुत्र तरुणदीप सिंह की हत्या मामले में सजा सुनायी। उस समय सज्जन कुमार बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद थे।

सज्जन कुमार दिल्ली के कैंट दंगा मामले में पहले से उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

संतोष ,मनोहर

वार्ता

More News

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

17 Dec 2025 | 12:09 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। .

see more..

भारत मंडपम में होगा द्वितीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा संवाद को मजबूत करेगा आयुष एक्सपो

16 Dec 2025 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 17 से 19 दिसंबर तक आयुष एक्सपो का आयोजन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन (जीटीएमसी) की केंद्रीय विशेषता के रूप में आयोजित किया जायेगा। .

see more..

औषधीय पौधों की खेती किसानों के सशक्तिकरण और जैव-विविधता संरक्षण का शक्तिशाली है : प्रतापराव जाधव

16 Dec 2025 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों को सशक्त बनाने, आयुष क्षेत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण में औषधीय पौधों की खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया है। श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और एक स्थायी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।.

see more..

भारतीय खाद्य निगम में एआई आधारित खरीफ पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की राइस मिलर्स एसोसियेशन की मांग

16 Dec 2025 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन (एफएकआईआरएमए) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ) में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खरीफ विपणन पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की मांग की है।.

see more..

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों, क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के मसौदे जारी

16 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को जारी नयी सूचियों के मसौदों में पश्चिम बंगाल में 92.40 प्रतिशत, राजस्थान में 92.34 प्रतिशत, पांडिचेरी में 89.87 प्रतिशत, गोवा में 91.56 प्रतिशत और लक्ष्यद्वीप में 97.53 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल हो सके हैं जिनके मतदाता गणना फॉर्म अधिकारियों को प्राप्त हुये हैं।.

see more..