Tuesday, Dec 16 2025 | Time 20:32 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


नाम लिखाने से क्या खत्म हो जायेगा मिलावट का काला धंधा: मायावती

नाम लिखाने से क्या खत्म हो जायेगा मिलावट का काला धंधा: मायावती

लखनऊ 26 सितंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने होटल,ढाबों में संचालक के नाम लिखे जाने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताते हुये सवाल किया कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि क्या नाम लिखाने से मिलावट का काला धंधा खत्म हो सकता है।

सुश्री मायावती ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया “ यूपी सरकार द्वारा होटल, रेस्तराँ, ढाबों आदि में मालिक, मैनेजर का नाम, पता के साथ ही कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा, कावंड़ यात्रा के दौरान की ऐसी कार्रवाई की तरह ही, फिर से काफी चर्चाओं में कि यह सब खाद्य सुरक्षा हेतु कम व जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा।”

उन्होने कहा “ वैसे तो खासकर खाद्य पदार्थों में मिलावट आदि को लेकर पहले से ही काफी सख्त कानून मौजूद हैं, फिर भी सरकारी लापरवाही/मिलीभगत से मिलावट का बाजार हर तरफ गर्म है, किन्तु अब दुकानों पर लोगों के नाम जबरदस्ती लिखवा देने आदि से क्या मिलावट का कालाधंधा खत्म हो जाएगा।”

बसपा अध्यक्ष ने कहा “ तिरुपति मन्दिर में ’प्रसादम’ के लड्डू में चर्बी की मिलावट की खबरों ने देश भर में लोगों को काफी दुखी व उद्वलित कर रखा है और जिसको लेकर भी राजनीति जारी है। धर्म की आड़ में राजनीति के बाद अब लोगों की आस्था से ऐसे घृणित खिलवाड़ का असली दोषी कौन। यह चिन्तन जरूरी है।”

प्रदीप

वार्ता

More News

कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की स्वतंत्रता को लेकर मंथन

16 Dec 2025 | 8:11 PM

वाराणसी, 16 दिसंबर (वार्ता) कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की स्वतंत्रता को लेकर मंगलवार को संत कबीर प्राकट्य स्थली लहरतारा में शिवधाम कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन (काशी प्रांत) के तत्वावधान में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में तिब्बत सरकार की रक्षा मंत्री डोल्मा गायरी के साथ कई गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए।.

see more..

शताब्दी वर्ष समारोह केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं : प्रो. मांडवी सिंह

16 Dec 2025 | 8:09 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि विवि का शताब्दी वर्ष समारोह केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की सौ वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक, सांस्कृतिक और शोधपरक यात्रा का उत्सव है।.

see more..

वाराणसी बन रहा है रेलवे लोकोमोटिव निर्यात का बड़ा केंद्र

16 Dec 2025 | 7:52 PM

वाराणसी, 16 दिसंबर (वार्ता) बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) ने एक बार फिर लोकोमोटिव निर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। 15 दिसंबर को बीएलडब्ल्यू द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित 3300 हॉर्स पावर एसी–एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की छठी इकाई मोज़ाम्बिक के लिए सफलतापूर्वक रवाना की गई।.

see more..

पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, दो गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 7:45 PM

सहारनपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद दो शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

नाम परिवर्तन करने वाली सरकार है भाजपा: अजय राय

16 Dec 2025 | 7:39 PM

आगरा 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार केवल नाम बदलने का काम करती है।.

see more..