भोपाल, 03 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे।
डॉ यादव सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
इसके बाद वे दोपहर को सहकारिता विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
शाम को वे आगामी वर्ष को कृषि वर्ष मनाए जाने के संबंध में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग /उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की बैठक करेंगे।
गरिमा
वार्ता