Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:02 Hrs(IST)
मनोरंजन


यश कुमार की भोजपुरी फिल्म लाखों में एक हमार भईया का ट्रेलर रिलीज़

यश कुमार की भोजपुरी फिल्म लाखों में एक हमार भईया का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, 10 जून (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की फिल्म लाखों में एक हमार भईया का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।

फिल्म लाखों में एक हमार भईया के ट्रेलर को यश कुमार एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह फिल्म भाई-बहन के अमिट प्रेम, संघर्ष और बलिदान को केंद्र में रखकर बनाई गई है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर देती है। इस फिल्म में यश कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

यश कुमार ने कहा, 'लाखों में एक हमार भईया' मेरे दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म के ज़रिए हमने भाई-बहन के उस रिश्ते को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की है, जो सिर्फ खून का नहीं, बल्कि भावनाओं, विश्वास और बलिदान से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा, इस फिल्म में सिर्फ ड्रामा या एक्शन नहीं है, बल्कि एक ऐसा संदेश है जो हर परिवार को जोड़ता है। हम चाहते हैं कि यह फिल्म हर उस भाई और बहन के दिल को छुए, जो एक-दूसरे के लिए हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं।

यश कुमार ने कहा कि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री में पारिवारिक और संवेदनशील फिल्मों की कमी होती जा रही है। इस फिल्म के माध्यम से हम यह दिखाना चाहते हैं कि अच्छे कंटेंट वाली फिल्में भी दर्शकों को पसंद आ सकती हैं और समाज को दिशा दे सकती हैं।उन्होंने दर्शकों से अपील की कि आप सभी इस फिल्म को ज़रूर देखें और इसे अपने परिवार के साथ देखें, क्योंकि ये फिल्म आपको सिर्फ मनोरंजन नहीं देगी, बल्कि रिश्तों की गहराई को भी महसूस कराएगी।

फिल्म लाखों में एक हमार भईया" का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है।सह निर्माता निधि झा हैं। गीतकारों में प्यारे लाल यादव, राजेश मिश्रा और अतुल तिवारी है, और संगीत साजन मिश्रा ने दिया है।

प्रेम

वार्ता

More News

रणवीर ने 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर पर विचार साझा किए

16 Dec 2025 | 4:35 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर और सब्र पर विचार साझा किये है। .

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:32 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..

मनीष पॉल ने 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया

16 Dec 2025 | 1:57 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।.

see more..

अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का भव्य ट्रेलर रिलीज

16 Dec 2025 | 1:26 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..

एण्डटीवी के शो 'घरवाली पेड़वाली' की टीम ने मुंबई में निकाली अनोखी बारात

16 Dec 2025 | 1:04 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) चैनल एण्डटीवी के फैमिली कॉमेडी शो 'घरवाली पेडवाली' की टीम ने मुंबई की सड़कों पर अनोखी बारात निकाली।.

see more..