Friday, Feb 13 2026 | Time 12:28 Hrs(IST)
मनोरंजन


असली व्यक्तित्व से एकदम अलग है युग सिन्हा का किरदार : शब्बीर आहलूवालिया

असली व्यक्तित्व से एकदम अलग है युग सिन्हा का किरदार : शब्बीर आहलूवालिया

मुंबई, 22 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया का कहना है कि सोनी सब के शो ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल ’ में उनका किरदार युग सिन्हा उनके असली व्यक्तित्व से एकदम अलग है।

ऑन-स्क्रीन गंभीर और जटिल युग का किरदार निभाने वाले शब्बीर असल जिंदगी में बेहद गर्मजोश, जमीन से जुड़े और पारिवारिक व्यक्ति हैं। उनका जीवन प्रेम, हंसी और गहरे व्यक्तिगत रिश्तों से भरा है। वह एक समर्पित पति, स्नेही पिता और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने वाले इंसान के रूप में जाने जाते हैं। वहीं युग एकदम विपरीत है ।वह भावनात्मक रूप से दूर है, औरतों को दूर रखता है, कठोरता का नकाब पहनता है और प्रेम में विश्वास खो चुका है। शबीर के लिए युग का यह दर्द और भावनात्मक दीवारें निभाना एक चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक अनुभव रहा, जिसने उन्हें अभिनय की पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलने पर मजबूर किया।

शब्बीर ने युग जैसे अपने असली व्यक्तित्व से एकदम अलग किरदार निभाने को लेकर अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, असल जिंदगी में मैं हमेशा प्रेम से घिरा रहता हूं। मैं आसानी से हंसता हूँ और अपने जज्बातों को खुलकर जाहिर करता हूँ। लेकिन युग इसके बिलकुल विपरीत है। उसने अपने चारों ओर एक दीवार बना ली है और किसी को भी पास नहीं आने देता। जब मैंने पहली बार सेट पर कदम रखा, तो मुझे अपनी वही गर्मजोशी और खुलापन बंद करना पड़ा, जो मेरी पहचान है, और उस इंसान में बदलना पड़ा जो कोल्ड और संयमित है। शुरू में यह असहज था, ऐसा लग रहा था जैसे मैं अपने स्वभाव के विरुद्ध जा रहा हूं। लेकिन इसी ने इसे रोमांचक बनाया। इस किरदार ने मुझे एक अभिनेता के तौर पर भीतर तक झांकने और खुद को चुनौती देने का मौका दिया। मेरी असलियत प्रेम है; युग की सच्चाई टूटे दिल की। और यही विरोधाभास इस किरदार को निभाना इतना सशक्त बनाता है।

‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’, हर सोमवार से शनिवार, रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

13 Feb 2026 | 10:57 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपने सिनेमाई सफर के एक नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, जहां वह पहली बार पूरी तरह से रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं। सिद्धांत फिलहाल फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के जरिए अपने अब तक के इंटेंस और लेयर्ड किरदारों से अलग, संवेदनशील, आकर्षक और भावनात्मक अंदाज में दिखाई देंगे। कई लोग इसे उनका 'लवर बॉय एरा' भी कह रहे हैं।.

see more..

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ‘रागिनी 3’ का किया एलान, तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की जोड़ी आयेगी नजर

13 Feb 2026 | 10:13 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता)बालाजी मोशन पिक्चर्स ने थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे।.

see more..

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ‘रागिनी 3’ का किया एलान, तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की जोड़ी आयेगी नजर

13 Feb 2026 | 10:13 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता)बालाजी मोशन पिक्चर्स ने थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे।.

see more..
अदालती आदेश के बाद राजपाल यादव को मिला फिल्म उद्योग का समर्थन

अदालती आदेश के बाद राजपाल यादव को मिला फिल्म उद्योग का समर्थन

12 Feb 2026 | 6:54 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने वाले अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन और सहायता के लिए फिलम उद्योग की कई हस्तियां सामने आयी है। गायक गुरु रंधावा ने घोषणा की है कि वह अपनी आगामी संगीत वीडियो में 'भूल भुलैया' के अभिनेता को शामिल करेंगे और उन्होंने इसके लिए यादव को अग्रिम भुगतान भी कर दिया है।

see more..

निखिल सिद्धार्थ एक भारतीय सम्राट के जीवन पर आधारित 'स्वयंभू' को लेकर हैं उत्साहित

12 Feb 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) निखिल सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म "स्वयंभू" को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो एक भारतीय सम्राट के जीवन पर आधारित है।.

see more..